वीर हनुमाना अति बलवाना,
राम नाम रसियो रे,
प्रभु मन बसियो रे ।
जो कोई आवे, अरज लगावे,
सबकी सुनियो रे,
प्रभु मन बसियो रे ।
॥ वीर हनुमाना अति बलवाना…॥
बजरंग बाला फेरू थारी माला,
संकट हरियो रे,
प्रभु मन बसियो रे ।
॥ वीर हनुमाना अति बलवाना…॥
ना कोई संगी, हाथ की तंगी,
जल्दी हरियो रे,
प्रभु मन बसियो रे ।
॥ वीर हनुमाना अति बलवाना…॥
अर्जी हमारी, मर्ज़ी तुम्हारी,
कृपा करियो रे,
प्रभु मन बसियो रे ।
॥ वीर हनुमाना अति बलवाना…॥
रामजी का प्यारा, सिया का दुलारा,
संकट हरियो रे,
प्रभु मन बसियो रे ।
॥ वीर हनुमाना अति बलवाना…॥
वीर हनुमाना अति बलवाना,
राम नाम रसियो रे,
प्रभु मन बसियो रे ।
राम आएँगे तो, आंगना सजाऊँगी – भजन | श्री राम चालीसा | श्री राम स्तुति | श्री रामायण जी आरती
श्री हनुमान जी की आरती | श्री हनुमान चालीसा लिरिक्स
Image Source : Playground
Leave a Reply
View Comments